25
दुर्ग भाजपा की महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा सोमवार को दुर्ग विधायक अरुण वोरा के निवास पर जमकर प्रदर्शन किया,,साथ ही इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी महिला मोर्चे के साथ पहुंच जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर शराब बंदी की मांग लिए भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं के साथ विधायक वोरा ने चर्चा की साथ ही उन्हें सभी को चाय व मिठाई का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर गुस्साए भाजपाइयों ने जमकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की इस संबंध में शहर विधायक अरुण वोरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है हमने चार साल में वो सब काम कर दिया जो वो अपने 15 साल के कार्यकाल में नही कर सकी।
