साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, दोपहर 2.39 बजे से शुरू होगा

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली। मंगलवार 8 नवंबर को इस साल का आखिरी चंद्रगहण है। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण है। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार चंद्रग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 2.39 बजे से शुरू होगा। इसमें पूर्ण ग्रहण दोपहर 3.46 बजे से शुरू होगा। संपूर्ण ग्रहण वह अवस्था है जिस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में होता है। भारतीय समयानुसार चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse News) शाम 5.12 बजे समाप्त होगा और ग्रहण का आंशिक चरण 6.19 बजे शाम को खत्म होगा।
इस पूर्ण चंद्रग्रहण को लेकर अंतरिक्ष विज्ञान, धार्मिक जगत और आम लोगों के बीच काफी रोमांच बना हुआ है। देश और दुनिया में करोड़ों लोग इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखने वाले हैं। यह पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। चंद्रमा जैसे पृथ्वी की परिक्रमा करता है, वैसे ही पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है। इसी दौरान कभी-कभी, पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है। इस खगोलीय घटना को ही चंद्रग्रहण कहा जाता है। जब ऐसा होता है तो पृथ्वी आंशिक रूप से या पूरी तरह से सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है। इससे चंद्रमा की सतह पर छाया पड़ती है।

कोलकाता और गुवाहाटी सहित पूर्वी राज्यों में पूरा चरण दिखेगा
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार, कोलकाता और गुवाहाटी सहित देश के पूर्वी राज्यों में चंद्रोदय के समय ग्रहण का पूरा चरण जारी रहेगा। वहीं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे तमाम शहरों के लिए, चंद्रोदय के समय तक ग्रहण की पूर्णता खत्म हो गई होगी। हालांकि अधिकांश अन्य भारतीय शहरों में आंशिक चंद्रग्रहण ही दिखाई देगा।
लाइव स्ट्रीम दोपहर 3 बजे से शुरू होगा
लाइव स्ट्रीम भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। संयुक्त राज्य अमेरिका में एरिज़ोना में लोवेल वेधशाला, दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले चंद्र ग्रहण को लाइव स्ट्रीम करेगी। लाइव स्ट्रीम में चंद्रमा विशेषज्ञ जॉन कॉम्पटन और इतिहासकार केविन शिंडलर की लाइव कमेंट्री होगी। आप कई प्लेटफॉर्म के जरिये ग्रहण की लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं इसलिए यदि आप देश के किसी ऐसे हिस्से में हैं जहां आप चंद्रमा को नहीं देख पाएंगे, तो चिंता न करें।  खगोल विज्ञानी जियानलुका मासी द्वारा संचालित वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के जरिये भी चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। यह विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्थानों से ग्रहण के दृश्यों को पेश करेगा।

पूर्ण और आंशिक दो प्रकार के होते हैं चंद्रग्रहण
चंद्रग्रहण दो प्रकार के होते हैं- पूर्ण और आंशिक। आंशिक चंद्रग्रहण तब होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। आंशिक ग्रहण के दौरान, पृथ्वी की छाया आमतौर पर चंद्रमा की तरफ बहुत गहरी दिखाई देती है लेकिन लोग पृथ्वी से क्या देखते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा कैसे एक रेखा में होते हैं। पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा हमारे ग्रह के बिल्कुल विपरीत दिशा में होते हैं लेकिन भले ही चंद्रमा पृथ्वी की छाया में है, फिर भी कुछ सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक पहुंचता है। इससे यह लाल दिखाई देता है।
पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल दिखाई देता है
पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल दिखाई देता है, इसी कारण आकाश हमें नीला दिखाई देता है। सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरता है। यहां नीली रोशनी अपनी छोटी तरंग दैर्ध्य के कारण सभी दिशाओं में बिखरी हुई है। यही तरंग दैधर्य लाल प्रकाश को चंद्रमा से गुजरने और उसे धरती पर प्रतिबिंबित करने में मदद करता है।  

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!