अब हाई कोर्ट ने ED और CBI को भेजा नोटिस, कांग्रेस नेता के दायर याचिका पर सुनवाई के बाद हुआ आदेश

by sadmin
Spread the love

बिलासपुर।  प्रदेश में ED की कार्रवाई चल रही है वहीं एक कांग्रेस नेता की याचिका पर हाईकोर्ट ED और सीबीआई को पक्षकार बनाते हुए नोटिस भेजा है इसके अलावा EOW और ACB  को भी पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर भाजपा नेता व पुर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति रखने की याचिका दायर की है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ने 10 दिन का समय मांगा है। 

याचिकाकर्ता ने कोर्ट में बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 2008, 2013 और 2018 के निर्वाचन के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति संबंधी जानकारी की गलत जानकारी दी है।  उन्होंने हाईकोर्ट से इस संबंध में केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है। इसीलिए इस मामले पर आज हाईकोर्ट ने ED, CBI के अलावा राज्य की जांच एजेंसी EOW और ACB को भी पक्षकार बनाकर उन्हें नोटिस जारी किया है। यह याचिका 2018 में दायर की गई थी। जिसपर बहस के बाद याचिका स्वीकार करने या न करने का आदेश रिजर्व रखा गया था जिसे आज कोर्ट ने जारी कर दिया। 

याचिकाकर्ता ने यह आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने 15 साल के कार्यकाल में बहुत संपत्ति अर्जित की है जिसके बारे में निर्वाचन आयोग को नहीं बताया गया है। उन्होंने कोर्ट से इस संबंध में जांच करने के आदेश देने की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा है कि उन्होंने इससे पहले राज्य सरकार की जांच एजेंसियों EOW और एसीबी को भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!