पारिवारिक विवाद के चलते दो लोगों ने कर ली खुदकुशी

by sadmin
Spread the love

भिलाई। जिले में दो अलग-अलग मामले में दो लोगों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में  लिया है। घटना का कारण दोनों ही मामले में पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। एक मामले में स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि प्रथम बटालियन पुलिस लाइन निवासी सीएफ आरक्षक विजय कुमार(30) शराब पी कर आए दिन पत्नी से विवाद करता था। शनिवार को भी विजय का पत्नी से विवाद हुआ था।आसपास के लोगों के समझाने पर विवाद किसी तरह टल गया था। लेकिन रात में आरक्षक अपनी पत्नी का गला दबा रहा था। पत्नी ने किसी तरह बच कर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। बाद में आरक्षक ने पत्नी को घर बुला लिया। पुलिस के अनुसार पत्नी सुबह जब दरवाजा खोलने गई, तो देखा कि आरक्षक दरवाजा बंद कर दिया है। इसके बाद पत्नी ने खिड़की से अपने पती को फांसी के फंदे पर लटका देखा। उसके फिर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी और पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि आरक्षक की चार साल की एक बेटी भी है।

खुदकुशी की दूसरी घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। शंकर नगर निवासी चेतन सिंह ने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। मृतक के बारे में जानकारी मिली है कि वह शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर रोज पत्नी के साथ विवाद होता था। वह बीएसपी में एक ठेका मजदूर के रूप में काम करता था। मृतक के दो बच्चे हैं। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!