नक्सलियों की कायराना हरकत, सरपंच पति का गला रेता

by sadmin
Spread the love

दंतेवाड़ा। माओवादियों ने फिर कायराना हरकत की है। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में हथियारबंद नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। माओवादियों ने महिला सरपंच के पति की बेरहमी से हत्या कर दी है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत कर उसकी जान ली है।

अरनपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना में पुलिस के अनुसार मलांगेर एरिया कमेटी के हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामले के अनुसार शुक्रवार की देर रात मलांगेर एरिया कमेटी के करीब 5 से 6 हथियारबंद नक्सली रेवाली गांव में अचानक पहुंचे, इसके बाद सरपंच पति भीमा बारसे को घर से निकाला और उसे जंगल की तरफ ले गए, जिसके बाद भीमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!