दुर्ग। पोटिया अंग्रेजी शराब दुकान के पास संचालित अवैध आहता में गुरुवार की रात पुलिस ने छापा मारकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले और पीने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध आहता के टेबल-कुर्सी,पानी पाऊच, डिस्पोजल गिलास, शराब की खाली बोतल व अन्य सामग्री जब्त की है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पकड़े गए लोगों के खिलाफ भी कार्रवाही की गई है।
इस अभियान में करीब 13 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने देर रात तक खुले पंजाब बार एवं रेस्टारेंट नया बस स्टैंड के संचालक एवं कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाही की है। पुलिस टीम चेकिंग में निकली थी,लेकिन पंजाब बार एवं रेस्टारेंट रात सवा 1 बजे तक खुली मिली।
जिसके चलते पुलिस टीम द्वारा संचालक और कर्मचारियों को हिदायत देकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक की गई है। यह कार्रवाही एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय धु्रव के मार्गदर्शन और दुर्ग सीएसपी वैभव वैंकर के नेतृत्व में पद्मनाभपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजीव तिवारी व अन्य स्टॉफ द्वारा की गई।
