पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने दुर्ग एसपी की एक नई पहल

by sadmin
Spread the love

दुर्ग । पुलिस के साथ का अनुभव साझा करने भिलाईनगर सब डिवीजन के अंदर एक नई पहल की जा रही है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव के मार्ग दर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा एवं सीसीटीएनएस टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कि गई, जिसमें डिजिटल feedback फ़ॉर्म के द्वारा प्रार्थी अपनी बात साझा कर सकता है । यह पहल पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की ओर एक पहल है।

इस पहल के अंतर्गत सभी सम्बंधित थानो के प्रवेश द्वार पर QR code लगाया गया है। इसे अपने मोबाइल मे स्कैन (scan) कर शिकायतकर्ता या आम जनता अपना feedback दे सकते है। अपने ही मोबाइल पर QR code scanner application install  कर feedback link पर पहुंचा जा सकता है। इस link द्वारा थाने से संबंधित कोई शिकायत या पुलिस के कार्य को सुधारने हेतु कोई सुझाव जनता द्वारा दिया जा सकता है। स्मार्ट पुलिसिंग की ओर टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए जनता के साथ संबंध बढ़ाने की दिशा में दुर्ग पुलिस का एक और कदम । न सिर्फ आपकी पहचान को गुप्त रखा जावेगा, बल्कि आपके अनुभवों के आधार पर व्यवस्था में सुधार भी किया जावेगा। थाने आने वाला कोई भी शख्स बिना झिझके पुलिस के बारे में अपना राय रख सकेंगे। 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!