राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के बाद वोरा ने की कोषाध्यक्ष पवन बंसल से मुलाकात, दिल्ली प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं से मिलकर बताई सरकार की उपलब्धियां

by sadmin
Spread the love

दुर्ग शहर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा दिल्ली प्रवास पर हैं जिस दौरान उन्होंने गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने के साथ ही राज्य सरकार की अनेक उपलब्धियां बताते हुए संगठनात्मक चर्चा की थी। वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की श्रृंखला में वोरा ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल से सौजन्य भेंट की। विधायक वोरा के लिए एआईसीसी की यह मुलाकात भावनात्मक रही लगभग 18 वर्षों तक जिस कार्यालय में दिग्गज कांग्रेसी एवं अरुण वोरा के पिता श्री मोतीलाल वोरा ने कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया था वहां पहुंचने पर वोरा भावुक हो गए। पवन बंसल से हुई लंबी चर्चा में प्रदेश सरकार एवं संगठन के क्रियाकलापों के अलावा पारिवारिक चर्चा भी हुई जिस दौरान बंसल ने मोतीलाल वोरा को याद किया। गौरतलब है कि वोरा इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं एवं लगातार वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं उन्होंने बताया कि जल्द ही वे छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव पी एल पुनिया, मुकुल वासनिक एवं के सी वेणुगोपाल से भी मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!