कम हो गई सोने की कीमत, चांदी में भी तेज गिरावट

by sadmin
Spread the love
यूएस फेड की ओर से आक्रामक दरों में बढ़ोतरी के बाद गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, मजबूत अमेरिकी डॉलर ने भी पीली धातु को नीचे खींच लिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा (Gold Price) 0.58 फीसदी या 291 रुपये की गिरावट के साथ 50,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, चांदी वायदा (Silver Price) 1.17 फीसदी या 690 रुपये की गिरावट के साथ 58,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी।
यूएस फेड ने बुधवार को ब्याज दरों में 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी की और कहा कि मुद्रास्फीति के खिलाफ उसकी लड़ाई के लिए उधारी लागत में और वृद्धि की आवश्यकता होगी। मालूम हो कि सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।
लगभग चार हफ्तों से सोने की हाजिर कीमत 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर स्थिर बनी हुई है, जबकि चांदी की हाजिर कीमतों में पिछले दो सप्ताह में 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की तेजी आई है।
ग्लोबल मार्केट में इतना है दाम
बुधवार को 0.8 फीसदी की गिरावट के बाद हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,638.32 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.6 फीसदी गिरकर 1,640.70 डॉलर पर आ गया। हाजिर चांदी 0.3 फीसदी बढ़कर 19.33 डॉलर, प्लैटिनम 0.6 फीसदी बढ़कर 935.98 डॉलर और पैलेडियम 0.3 फीसदी बढ़कर 1,860.08 डॉलर हो गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!