अंकराशि: 4 नवंबर को इन तारीखों में जन्मे लोगों को होगा लाभ, मिलेगी अपार सफलता

by sadmin
Spread the love

तिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 4 नवंबर का दिन…

मूलांक 1- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। कार्यक्षेत्र में विवादों की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 2- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पहले से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 3- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। विवादों की स्थिति से दूर रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

मूलांक 4- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

 मूलांक 6- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 8- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 9- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!