चलती बस से गिरा कंडक्टर, चक्के में दबने से मौत

by sadmin
Spread the love

धमतरी। धमतरी जिले के नगरी रोड पर मथुराडीह मोड़ के आगे दोपहर 1 बजे के करीब लक्ष्मी बस ट्रैवल का कंडक्टर चलती बस से गिर गया जिससे बस के चक्के में दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग 2 की टीम मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी थाना प्रभारी केरेगांव और पुलिस कंट्रोल रूम को दी ।  

3 नवंबर को पेट्रोलिंग के दौरान राहगीर के माध्यम से धमतरी से नगरी रोड मथुरा मोड़ के आगे एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस को लक्ष्मी ट्रैवल्स बस क्रमांक सीजी 07 ई 0951 के ड्राइवर ने बताया  कि उसी बस का कंडक्टर प्रकाशचंद साहू उर्फ पिंटू पिता परदेशी राम साहू उम्र ग्राम भोथापारा थाना केरेगांव, चलती गाड़ी से गेट के पास हाथ फिसल जाने से गिर गया । इससे बस के पिछले चक्का में सिर आ जाने से सिर दब गया व घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी थाना प्रभारी अर्जुनी एवं कंट्रोल रूम को दी गई, शव को जिला अस्पताल भेजा गया और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!