भागवत कथा आयोजन में महिला को चैन स्नेचिंग करते हुए रंगे हाथ धर लिया

by sadmin
Spread the love

जशपुर। महानगरों तर्ज पर जशपुर में भी चैन स्नेचिंग शुरू हो गया है।बीती रात जिले के कुनकुरी में चल रहे भागवत कथा के आयोजन के दौरान  एक महिला को चैन स्नेचिंग करते हुए रंगे हाथ धर लिया गया। भागवत कथा के बाद प्रसाद वितरण के वक्त प्रसाद ले रही एक महिला। प्रसाद लेने में व्यस्त थी इसी दौरान उसे लगा कि कोई उसके गले से चेन निकालने की कोशिश कर रहा है ।तभी महिला एलर्थो गई और स्नेचिंग करने वाली एक महिला को रंगे हाथ धर लिया ।उसके बाद वहां भीड़ लग गई और मौके पर कुनकुरी पुलिस को बुलाया गया।कुनकुरी पुलिस ने महिला से पूछ ताछ शुरू किया तो उसने दो और साथियों के शामिल होने की बात कबूल की ।उसके बताए मुताबिक रात को ही उसके दोनो साथियों को हिरासत में ले लिया गया।

कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि चैन स्नेचिंग के मामले में एक पुरुष सहित 2 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।तीनों रायगढ़ जिले के खरसिया मदनपुर के  रहने वाले हैं।भागवत के दौरान इनके द्वारा गिरोह बनाकर चैन स्नेचिंग की कोशिश की जा रही थी।तीनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!