टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही राउंड में वेस्टइंडीज बाहर हो गई है। 2 बार की चैंपियन रही टीम 9 विकेट से हार गई। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड ने सुपर-12 में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। टी20 वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला होबार्ट में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच खेला गया। ग्रुब-बी के इस मुकाबले में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सुपर-12 में अपना स्थान बना लिया। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज पहले ही राउंड में धराशायी हो गई। ग्रुब-बी का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला मुकाबला रहा।
वेस्टइंडीज और आयरलैंड के 2-2 मैच में 2-2 अंक थे। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सुपर-12 में पहुंची। वहीं हारने वाली टीम घर लौट जाएगी। मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 17.3 ओवर में एक विकेट पर 150 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

जीत के लिए विस्फोटक बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने 48 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। लोर्कन टकर 35 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने 23 गेंद पर 37 रन बनाए। आयरलैंड की जीत के असली हीरो स्पिनर गैरेथ डेनली रहे। उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने इविन लुईस, निकोलस पूरन और रॉवमन पॉवेल को आउट किया था।
आईसीसी रैंकिंग में आयरलैंड की टीम 12वें स्थान पर है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम सातवें पायदान पर है। वेस्टइंडीज रैंकिंग टॉप-10 देशों में बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। आयरलैंड के तीन मैचों में 4 अंक हो गए। वहीं, वेस्टइंडीज के 3 मैचों में दो ही अंक रहे। आयरलैंड की टीम सुपर-12 में किस ग्रुप में जाएगी इसका फैसला स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजों के बाद होगा।
किंग ने जड़ा अर्धशतक
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। टी20 क्रिकेट में उनका यह छठा और टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक है। वह 39 गेंद पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ ओडेन स्मिथ क्रीज पर रहे। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा था। रोवमन पॉवेल 8 गेंद पर छह रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें गैरेथ डेलनी ने टेक्टर के हाथों कैच कराया।
कप्तान निकोलस पूरन का नहीं चला बल्ला
कप्तान निकोलस पूरन का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 15वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्हें गैरेथ डेलेनी ने टेक्टर के हाथों कैच कराया। पूरन ने 11 गेंद पर 13 रन बनाए। उनके बल्ले से एक छक्का निकला।
वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका
वेस्टइंडीज को पहला झटका तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर लगा। बैरी मैककार्थी ने कायेल मेयर्स को पवेलियन भेज दिया। मेयर्स पांच गेंद पर एक रन बनाकर टेक्टर को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद इविन लुईस क्रीज पर आए।
दोनों टीमों की प्लेइंग- 11
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।
वेस्टइंडीज: कायेल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, इविन लुईस, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, ओडेन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय।
दोनों टीमें इस प्रकार रहीं
वेस्टइंडीज: कायेल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, इविन लुईस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमन पॉवेल, शामरह ब्रूक्स, जेसन होल्डर, अकील हुसेन, ओडेन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय, ब्रैंडन किंग, रेमन रीफर, शेल्डन कॉटरेल , यानिक करियाह।
आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, स्टीफन डोहेनी, कॉनर ओल्फर्ट, ग्राहम ह्यूम, फिओन हांड।
