उतार चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 60 अंक ऊंचा रहा, निफ्टी 11,350 अंक से ऊपर बंद कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 459.18 अंक के दायरे में ऊपर नीचे हुआ. अंत में यह पिछले दिन के मुकाबले 60.05 अंक यानी 0.16 प्रतिशत बढ़कर 38,417.23 अंक पर बंद हुआ.

by sadmin
Spread the love

मुंबई: वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेत और घरेलू बाजार में उतार चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेसेक्स 60 अंक ऊंचा बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11,350 अंक से ऊपर रहा. कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 459.18 अंक के दायरे में ऊपर नीचे हुआ. अंत में यह पिछले दिन के मुकाबले 60.05 अंक यानी 0.16 प्रतिशत बढ़कर 38,417.23 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी सूचकांक 21.20 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 11,355.05 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में हिन्दुस्तार युनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) में सबसे ज्यादा 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. टीसीएस, आईटीसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, एचसीएल टेक और नेस्ले इंडिया के शेयर मूल्य में भी लाभ में रहे. इसके विपरीत महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, अल्ट्रा टेक सीमेंट और ओएनजीसी के शेयर मूल्य गिरावट में रहे.

एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के साथ ही निवेशकों ने अमेरिका- चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुये भी निवेशकों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं. एशियाई बाजारों में शंघाई, हांग कांग और टोक्यो के बाजारों में नुकसान रहा जबकि सोल शेयर बाजार फायदे के साथ बंद हुये. यूरोप के बाजारों में शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई, वहीं अमेरिका के बाजारों में अवकाश रहा. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड तेल 1.73 प्रतिशत घटकर 41.91 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था. विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 21 पैसे गिरकर 73.35 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ.

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!