सीएम ने भेजा सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता

by sadmin
Spread the love

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल की तरफ से राज्य सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता दिया है।  द्विवेदी ने आज मुंबई में सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन से सौंजन्य मुलाकात की।राज्य सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने अमिताभ बच्चन से मुलाकात कर उनसे छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति पर चर्चा की। उन्होंने अमिताभ बच्चन को छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाया और यहां की फिल्म नीति पर चर्चा की। उन्होंने अमिताभ को सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनोन्मुखी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!