बारिश अलर्ट: बारिश की संभावना… वज्रपात की भी आशंका… जानिए कहां कब बरसेंगे बादल?

by sadmin
Spread the love

प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी, निम्न स्तर पर आ रही है। जिसके कारण प्रदेश में कल दिनांक 9 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। मानसून की विदाई रेखा उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम, भरूच है। 

प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। वे प्रदेश के सभी संभागों में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। वे प्रदेश के सभी संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.1°C AWS महासमुंद में दर्ज किया गया। 

वर्षा के मुख्य आंकड़े (से. मी. में) अनुसार लोरमी 3 सेमी, मैनपुर, तखतपुर, भोपालपटनम, बलरामपुर 2 सेमी, अकलतरा बिल्हा जैजैपुर, मस्तूरी, लोहंडीगुडा, शिवरीनारायण, डौंडी, पामगढ़, आनुप्रतापपुर, मुंगेली, पथरिया, खरसिया, राजनांदगांव 1 सेमी है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!