पूर्व सीएम मुलायम सिंह की हालत गंभीर, अस्पताल में नेताओं का लगा तांता, पीएम नरेंद्र मोदी ने जाना हाल

by sadmin
Spread the love

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की स्थिति चिंताजनक है। उनकी गंभीर हालत को देखकर गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल ने रविवार को इसकी जानकारी दी। चिकित्सा निदेशक डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा ‘विशेषज्ञों की एक टीम आईसीयू में उनका इलाज कर रही है। मुलायम सिंह का हाल जानने अस्पताल में नेताओं और समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शनिवार को अस्पताल के अंदर फूट-फूट कर रोते दिखे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कहा हम नेताजी के लिए जान तक दे देंगे। इस बीच शनिवार को विधायक पल्लवी पटेल और उनकी माता कृष्णा पटेल मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने पहुंचीं। 

इससे पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अलावा अमेठी के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह, बीजेपी सांसद राम कृपाल यादव, कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मेदांता अस्पताल पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव से बात कर उनके पिता का हालचाल पूछा था। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को आश्वासन दिया कि वह हरसंभव मदद और सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!