ऑनलाइन सट्टा एप्प महादेव-रेड्डी के एक करोड़ रुपए दुर्ग पुलिस ने किया फ्रीज

by sadmin
Spread the love

भिलाई।ऑनलाइन सट्‌टा एप के मामले में पुलिस ने महादेव रेड्डी के लगभग 1 करोड़ रुपए जब्त किया है। इससे करोड़ो रुपए के ऑन-लाइन सट्टे लेन-देन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अभी तक 15 आरोपियों से 31 नग मोबाइल, 10 नग लेपटॉप, 1 नग मॉनीटर, 1 नग सीपीयू, 3 नग की-बोर्ड, 4 नग माऊस, 8 नग लेपटॉप चार्जर, 24 नग एटीएम, कार्ड, 16 नग चेकबुक, 12 नग पासबुक, 11 नग सिम कार्ड, 9 नग रजिस्टर (लेखा-जोखा), 2 नग एक्सटेंशन बॉक्स बरामद कर किया है।

बताया जाता है जल्द ही एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग द्वारा महादेव रेड्डी अन्ना ऑन लाईन सट्टा एप्प के संचालित हो रहे अन्य स्थानों पर भी दबिश दी जावेगी।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुर्ग जिले में महादेव एप्प, रेडूडी अन्ना एवं अन्य ऑन-लाईन सट्टा एप्प का कारोबार करने वाले संदेहियों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी। विशेष खबरी भी लगाये गये थे इसी दौरान 27 सितंबर को जगदलपुर एवं 2 अक्टूबर को छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश में एण्टी क्राईम सायबर युनिट दुर्ग द्वारा दी गयी दबिश उपरांत 15 आरोपियों से जब्त मोबाईल, लेपटॉप, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक का तकनीकी विश्लेषण के बाद स्थानीय बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए महादेव रेड्डी अन्ना ऑन लाईन सट्टा ऐप से जुड़े संदिग्ध बैंक खातों में जमा लगभग 1 करोड़ रूपये की राशि को फ्रीज कराया गया। एसपी ने कहां है कि दुर्ग पुलिस की एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग द्वारा ऑनलाइन सट्टा एप्प के विरूद्ध कार्रवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!