भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारी के बाद उद्यानिकी अधिकारी परमजीत सिंह निलंबित

by sadmin
Spread the love

बड़े पदों पर आसीन रहने के बाद भी लालच नहीं गई और अब जेल की हवा खानी पड़ रही है। सबूत के साथ शिकायत के बाद भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार उद्यानिकी अधिकारी परमजीत सिंह गुरुदत्ता गिरफ्तार किए गए थे।

विभागीय कार्रवाई के तहत अब राज्य शासन ने उसे निलंबित कर दिया है। इसका आदेश सोमवार को जारी किया गया है। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की हवा खा रहे धरसींवा ब्लॉक के वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी गुरुदत्ता पर राज्य शासन ने तत्काल कार्रवाई की है।

उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के संचालक वी माथेश्वरण द्वारा जारी निलंबन आदेश द्वारा परमजीत सिंह गुरुदत्ता को निलंबन अवधि में कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, सुकमा में संलग्न किया गया है। अधिकारी पर त्वरित कार्रवाई से किसानों में खुशी है। किसानों एवं स्थानीय रहवासियों के बीच परमजीत सिंह गुरुदत्ता की छवि भ्रष्ट अधिकारी की है। क्षेत्र के किसानों ने इस त्वरित कार्यवाई के लिए राज्य शासन एवं एंटी करप्शन ब्यूरो को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!