छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 5 करोड़ से पार

by sadmin
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 5 करोड़ को पार कर गया है। कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेशभर में अब तक (2 अक्टूबर तक) कुल 5 करोड़ 10 हजार 332 टीके लगाए गए हैं। इनमें से 2 करोड़ 24 लाख 49 हजार 317 टीके प्रथम डोज के रूप में, 2 करोड़ 2 लाख 65 हजार 722 द्वितीय डोज के रूप में और 72 लाख 95 हजार 293 टीके प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाए गए हैं। 

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक की 94 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 15 वर्ष से 18 वर्ष के 62 प्रतिशत किशोरों को इसके दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 12 वर्ष से 14 वर्ष के 55 प्रतिशत बच्चों को भी इसकी दोनों खुराक दी जा चुकी है। 

राज्य में 18 वर्ष से अधिक के 1 करोड़ 85 लाख 13 हजार 230 नागरिकों, 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख 21 हजार 128 किशोरों और 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 7 लाख 31 हजार 364 बच्चों को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। राज्य में 17 लाख 78 हजार 411 स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के लोगों तथा 18 वर्ष से 59 वर्ष के 55 लाख 16 हजार 822 नागरिकों को प्रिकॉशन खुराक भी दी जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!