बिलासपुर इंदौर विमान सेवा शुरू: केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

by sadmin
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 अक्टूबर को अपने निवास कार्यालय से बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरी झंडी दिखाकर फ्लाइट का शुभारंभ आज बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा चकरभांठा बिलासपुर से वर्चुअल किया गया। वे नई दिल्ली से कार्यक्रम से जुड़े और मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर से कार्यक्रम से जुड़े।

कार्यक्रम में संसदीय सचिव डॉ. रश्मि सिंह, सांसद बिलासपुर अरूण साव, सांसद इंदौर शंकर लालवानी, विधायक धरमलाल कौशिक, शैलेष पाण्डेय, डॉ. रेणु जोगी, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी एवं रजनीश सिंह, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष अरूण चौहान, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक, कृषि उपज मंडी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, जनपद अध्यक्ष बिल्हा श्रीमती राधिका जितेन्द्र जोगी एवं नगर पंचायत बोदरी के अध्यक्ष परदेशी ध्रुवंशी विशिष्ट अतिथि के रुप उपस्थित हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!