जैकलीन फर्नांडीज की बढ़ीं मुश्किलें

by sadmin
Spread the love

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को समन जारी करते हुए 26 सितंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।अदालत ने हाल ही में दर्ज मामले में दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया है।वहीं 12 सितंबर को दिल्ली पुलिस भी अभिनेत्री से पूछताछ करेगी।प्रवर्तन निदेशालय ने 215 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाया है।ईडी ने इस महीने की शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की थी।ईडी ने जैकलीन को जबरन वसूली के मामले में आरोपी पाया था। ईडी का मानना है कि वह जानती थी कि ठग सुकेश चंद्रशेखर जबरन वसूली करता था।मुख्य गवाहों और आरोपियों के बयानों से पता चला है कि जैकलीन फर्नांडीज लगातार वीडियो कॉल पर सुकेश के संपर्क में थी।सुकेश ने श्रीलंका की इस अभिनेत्री को महंगे तोहफे देना भी कबूल किया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!