अमिताभ बच्चन की कोविड रिपोर्ट आई नेगेटिव

by sadmin
Spread the love

अमिताभ बच्चन कुछ दिनों पहले कोविड से संक्रमित हुए थे। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। बिग बी फिर काम से ब्रेक लेकर घर पर ही अपना ध्यान रख रहे थे। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया के जरिए अपना हेल्थ अपडेट देते रहते थे। लेकिन अब बिग बी ने बताया कि वह ठीक हो गए हैं। एक्टर ने अपने ब्लॉग के जरिए इस बारे में बताया। बिग बी ने ब्लॉग में गुरुवार की सुबह 8.40 पर लिखा, ‘काम पर वापस आ गया हूं। आपकी दुआओं का आभारी हूं। लास्ट नाइट रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 9 दिन का आइसोलेशन खत्म हो गया है। 7 दिन का आइसोलेशन जरूरी होता है। आप सभी को मेरा प्यार। आप बहुत अच्छे हैं और हमेशा मेरी सेहत की चिंता करते हैं। आप सभी के सामने मेरे हाथ जुड़ जाते हैं।’बिग बी की 9 सितंबर को फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बिग बी के साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम किरदार में हैं। वहीं इसके अलावा वह गुडबाय और प्रोजेक्ट के में नजर आने वाले हैं। गुडबाय में बिग बी और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं तो वहीं प्रोजेक्ट के में बिग बी के साथ प्रभास और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!