महिला ने पहनी ऐसी अश्लील ड्रेस, जाना पड़ा गया जेल

by sadmin
Spread the love

लंदन । एक महिला को पहनावे के कारण जेल तक जाना पड़ा है। दरअसल, महिला सेमी ट्रांसपैरेंट कपड़े पहनकर एक म्यूजिक कॉर्न्सट में पहुंच गई थीं। महिला के पहनावे को अश्लील बताकर उन पर यह कार्रवाई की गई। उन्हें 12 दिन के लिए जेल में रहना पड़ा। 12 दिन जेल में बिताने के बाद उन्हें बेल मिल गई है। मामला रवांडा के किगली शहर का है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम लिलियन मुगाबेकाजिक है। उनकी उम्र 24 साल है। लिलियन फ्रांसीसी रॉकस्टार ताई के म्यूजिक कॉर्न्सट में एन्जॉय करने पहुंची थीं। वह इस इवेंट में ब्लैक सेमी ट्रांसपैरेंट ड्रेस में नजर आई थीं. इसी ड्रेस को लेकर बवाल मचा हुआ है।
मुगाबेकाजिक के पहनावे पर अदालत में केस तक दर्ज करवा दिया गया। प्रॉसिक्यूटर ने लिलियन के पहनावे को बेशर्मी से भरा और सीरियस ऑफेंस बताया। प्रॉसिक्यूटर का कहना है कि इस तरह के कपड़े को पब्लिक प्लेस में पहनना अश्लीलता है। उन्होंने अदालत से लिलियन की 30 दिन की रिमांड की मांग की थी। लिलियन को केस में करीब 12 दिन की जेल हुई। इसके बाद उन्हें बेल मिल गई। इससे पहले, महिला की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने विरोध जताया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!