ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाजी से जीता न्यूजीलैंड

by sadmin
Spread the love

ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 50 रनों  से हराते हुए सीरीज में जोरदार वापसी की। तीन मैच की यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। वेस्टइंडीज ने पहला वनडे 5 विकेट से जीता था। बात दूसरे मुकाबले की करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिन एलन के 96 रनों के दम पर मेजबानों के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा। इस स्कोर के सामने विंडीज की पूरी टीम 161 रनों पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएं, वहीं तीन खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। ट्रेट बोल्ट ने इस दौरान तीन तो टिम साउदी ने 4 विकेट लिए। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 21 अगस्त को खेला जाना है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!