महिला फुटबॉलर मनीषा कल्याण ने रचा इतिहास

by sadmin
Spread the love

भारत की 20 वर्षीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी मनीषा कल्याण ने इतिहास रचते हुए यूएफा महिला चैंपियंस लीग में खेलने वालीं देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। मनीषा ने ऐसा माकरियो स्टेडियम में अपोलन लेडीज एफसी के लिए खेलते हुए किया। मनीषा भारत की स्टार फुटबॉलर्स में से एक हैं। पिछले एक साल में उन्होंने कई कमाल किए हैं।दरअसल, महिला चैंपियंस लीग में गुरुवार को अपोलन का मुकाबला लातवियन क्लब रिगास एफसी से हुआ। इस क्वालिफाइंग मैच में मनीषा को 60वें मिनट में सिपरस की मारिलने जॉर्जिया की जगह सब्सिटियूट के तौर पर खेलने का मौका मिला। अपोलन ने इस मैच में रिगास को 3-0 से हरा दिया। हालांकि, मनीषा कोई गोल नहीं कर पाईं, लेकिन उन्होंने इस यूरोपिय लीग में मैदान पर उतरकर ही इतिहास रच दिया है।मनीषा किसी विदेशी लीग में खेलने वाली भारत की चौथी खिलाड़ी हैं। मनीषा ने भारतीय महिला लीग में गोकुलम केरल के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। इसी को देखते हुए ही उन्हें इस लीग के लिए चुना गया था। वह भारतीय फ़ुटबॉल में एक चमकता सितारा रही हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!