स्कूली बच्चों के द्वारा बनाई गई 1500 से अधिक राखी एलओसी पहुंची

by sadmin
Spread the love

श्रीनगर । मोहाली की महिला कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों के लिए स्कूली बच्चों द्वारा बनी 1500 से अधिक राखी लेकर पहुंची। मोहाली की जीरकपुर निवासी रिंकल कपूर (40) कुपवाडा में नियंत्रण रेखा के पास सेना के जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए पहुंची। श्रीनगर में रक्षा प्रवकता ने कहा कि जवानों के लिए प्रत्येक राखी एक ग्रीटिंग कार्ड में संलग्न होती है जिसमें सैनिकों के लिए बच्चों ने अपने संदेश लिखे होते हैं। देश में 12 अगस्त को मनाने वाले रक्षाबंधन के अवसर पर छात्रों द्वारा सैनिकों के लिए शुभकामनाओं देने वाले वीडियो भी दिखाया गया। रिंकल ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने चंडीगढ़ ट्राइसिटी के स्कूली बच्चों को हमारी सीमा चौकी पर तैनात सेना के जवानों के लिए इस विशेष उपहार के लिए उन्हें इस कड़ी से जोड़ा।  उन्होंने कहा कि यह उनका विचार था कि रक्षाबंधन पर वह अपने सैनिक भाईयों के साथ रहे। रिंकल ने कहा कि मैंने सोचा कि मुझे इसके लिए और को भी जोड़ना चाहिए और फैसला किया कि छात्रों को इस कड़ी में जोड़ना सबसे अच्छी बात होगी। रिंकल ने कहा कि उसने इस कड़ी में जोड़ने के लिए चंडीगढ़ और मोहाली के पांच विद्यालयों को जोड़ा और अपने सैनिक भाईयों के लिए 1500 राखियां और इतने ही ग्रिटिंग कार्ड भेंट करने के लिए बनवाए। पूर्व बैंक कर्मचारी ने कहा कि सैनिक भाईयों के लिए उनका प्यार विशेष रूप से उस समय से ज्यादा उमड़ा जब वर्ष 2020 में उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों से लड़ते हुए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा सहित पांच सैनिक शहीद हो गए थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!