13 साल की लड़की को पेट में कई दिनों से हो रहा था दर्द, जांच में निकली दो माह की प्रेगनेंसी

by sadmin
Spread the love

कौशाम्बी । उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले 40 साल के शख्स पर रेप का आरोप लगाया है। परिजनों को जैसे ही यह जानकारी हुई, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी डरा धमका कर उसके साथ लंबे से समय से रेप कर रहा था। जब उसके पेट में दर्द शुरू हुआ और पिता उसे डॉक्टर पास लेकर गए। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया रिपोर्ट आने पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है, यह देखकर उसके और परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची ने पिता को बताया कि पड़ोस में रहने वाला शख्स उसके साथ लगातार रेप कर रहा था। उसने धमकी दी थी कि अगर किसी को कुछ बताया तो तुम्हारे मां-बाप के साथ सबकी हत्या कर देगा। इस मामले की शिकायत करने जब मैं थाना प्रभारी के पास गया तो उन्होंने मुझे भगा दिया। कप्तान के गया तो उन्होंने थाना प्रभारी को तुरंत एक्शन लेने को कहा। इस मामले पर एसपी समर बहादुर ने बताया कि एक नाबालिग ने मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!