तेजस्विन को राष्ट्रमंडल खेलों की मिली अनुमति

by sadmin
Spread the love

तेजस्विन को पहले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। वह दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे। हाईकोर्ट ने भारतीय एथलेटिक्स संघ से तेजस्विन को शामिल करने के लिए कहा था।ऊंची कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने की अनुमति मिल गई है। इससे पहले आयोजकों ने विलंब से मिली उनकी एंट्री रद्द कर दी थी। भारतीय ओलंपिक संघ के आग्रह पर राष्ट्रमंडल खेल संघ ने उन्हें बर्मिंघम में हिस्सेदारी करने की अनुमति दे दी है।तेजस्विन को पहले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। वह दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे। हाईकोर्ट ने भारतीय एथलेटिक्स संघ से तेजस्विन को शामिल करने के लिए कहा था।तेजस्विन शंकर की प्रविष्टि को सीजीएफ द्वारा अनुमोदित किया गया है और इसे डीआरएम के दौरान राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम 2022 के खेल प्रवेश विभाग द्वारा स्वीकार किया गया है।तेजस्विन के अलावा धाविका एमवी जिलना को भी भारतीय दल में शामिल करने की मंजूरी मिल गई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!