PNB ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में की बढ़ोतरी

by sadmin
Spread the love

पंजाब नेशनल बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। पंजाब नेशनल बैंक ने एक से दो साल तक की FD पर 0.15% ब्याज बढ़ाया हैं। पंजाब नेशनल बैंक में FD कराने पर 3% से 6% तक ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 20 जुलाई, 2022 से लागू हो चुकी हैं। RBL बैंक ने भी हाल ही में FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। RBL बैंक में FD कराने पर अब आपको अधिकतक 6.55% ब्याज मिल रहा है। नई दर 21 जुलाई 2022 से लागू हो चुकी है।अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र, यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है। टैक्स सेविंग FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर आपको आयकर में भी छूट मिलती है। इसमें जमा मूलधन के साथ ही ब्याज पर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। हालांकि यदि आपकी FD पर किसी एक वित्तीय वर्ष में कमाया गया ब्याज 10 हजार रुपए से ज्यादा है तो उस पर 10% के हिसाब से TDS कटेगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!