रणवीर सिंह ने बिना कपड़े पहने कराया बोल्ड फोटोशूट

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अपने इसी अंदाज की वजह से एक्टर अक्सर ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाते हैं। इसी बीच अब अभिनेता ने एक बार फिर इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। हाल ही में रणवीर सिंह की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही तहलका मच गया है। एक्टर ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीर सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रही है। अभिनेता ने एक मशहूर मैगजीन के लिए यह हद से ज्यादा बोल्ड फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में एक्टर पूरी तरह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। रणवीर ने ये फोटोशूट ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इन फोटोज को देख फैंस एक बार अभिनेता को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। फैंस ने आज से पहले रणवीर का ऐसा अंदाज कभी नहीं देखा। यही वजह है कि उनके फैंस इन तस्वीरों को देख इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, अब अभिनेता एक्ट्रेस आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!