रिलीज से पहले विवादों में फिल्म ‘खुदा हाफिज 2’

by sadmin
Spread the love

विद्युत जामवाल एक्शन पैक्ड फिल्मे करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म ‘खुदा हाफिज: चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा’ जल्द आने वाली है। हालांकि यह रिलीज से पहले ही विवादों में फंसती दिख रही है।‘खुदा हाफिज 2‘ का गाना‘हक हुसैन‘ बीते दिनों रिलीज हुआ था जिस पर मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई थी। अब मेकर्स ने एक बयान जारी कर माफी मांगी है। मेकर्स ने कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अगर किसी को इसमें आपत्तिजनक लगा है तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं।‘हक हुसैन‘ गाने को लेकर शिया मुस्लिम समुदाय ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गाने में ‘हुसैन‘ शब्द का इस्तेमाल किया गया है और इसमें आपत्तिजनक सीन हैं। फिल्म के निर्देशक फारूक कबीर के खिलाफ हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई। शिकायत में फिल्म के गाने को हटाने की मांग की गई। मेकर्स ने बयान में कहा कि वो गाने में बदलाव करेंगे और माफी भी मांगते हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!