राज्यपाल सुश्री उइके से राज्यसभा सांसद श्री विजय साईं रेड्डी ने की सौजन्य भेंट

by sadmin
Spread the love

रायपुर, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में आंध्रप्रदेश के राज्यसभा सांसद श्री विजय साईं रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उइके और सांसद श्री रेड्डी ने विभिन्न समसामयिक और अपने-अपने प्रदेशों के विभिन्न गतिविधियों के संबंध में चर्चाएं की। राज्यपाल सुश्री उइके ने सांसद श्री रेड्डी को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सांसद श्री रेड्डी को कॉफी टेबल बुक और अपने राज्यसभा सांसद के कार्यकाल से संबंधित संसदीय कार्यकाल का स्वआंकलन पुस्तिका भेंट की।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!