8 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की गला काटकर हत्या

by sadmin
Spread the love

अमेरिका में 8 महीने की एक प्रेग्नेंट महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला की सिर कटी लाश कई दिनों बाद उसके अपार्टमेंट से मिली। उसका कटा सिर अपार्टमेंट के बाहर एक डस्टबीन में मिला। इस मामले में पुलिस ने महिला के पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार किया है। वह उनके होने वाले बच्चे को इस दुनिया में नहीं आने देना चाहता था। इसलिए उसने अपनी पूर्व प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। 22 साल की लिसे डोड 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं। अगले महीने ही वो अपने पहले बच्चे को जन्म देनी वाली थी।
कई दिनों से बात न होने के बाद लिसे की मां को अपनी बेटी की चिंता हुई। जिसके बाद उन्होंने लिसे के अपार्टमेंट जाकर मिलने का फैसला किया। मां जैसे ही घर में आई, बेटी की सिर कटी लाश उनके सामने थी। जिसे देख कर वो काफी डर गईं। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के बाहर के डस्टबीन से मृतका का सिर भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का लती है और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!