आयुक्त के आदेश देते ही अवैध अतिक्रमण पर शुरू हुई कार्रवाई, 33 स्थानों से हटाए गए कब्जे, 12 लोगों से लिया गया जुर्माना, निगम का बुलडोजर भी आया मैदान में

by sadmin
Spread the love

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश देने के बाद फौरन अवैध अतिक्रमण, अवैध कब्जा, अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई होना प्रारंभ हो गया है। आज नेहरू नगर जोन क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत 33 स्थानों से कब्जे हटाए गए और यातायात को सुगम बनाया गया। इधर 12 लोगों से 10100 रुपए के दांडिक शुल्क का चालान भी काटा गया। भिलाई निगम ने नेहरू नगर चौक से घड़ी चौक सुपेला तथा सुपेला चौक से रेलवे फाटक तक लगे हुए ठेलो को हटाने की कार्यवाही की गई और नेहरू नगर अंडर ब्रिज के पास से लगे हुए ठेलो को भी जेसीबी और डंपर से ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई में सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर एवं राजेश गुप्ता सहित टीम मौजूद रही। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते रहे और जायजा लेते रहे। वहीं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में निगम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रमुख चौक चौराहों के समीप जगह-जगह अवैध ठेला एवं दुकान होने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वही दुर्घटना की संभावना भी अधिक होती है। शहर की सुंदरता पर भी दाग लगता है। सड़क पर ही अवैध ठेले लगने से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। वही खासकर मोड़ वाले जगह पर सामने से आने वाले वाहन तथा राहगीर भी दिखाई नहीं देते। इन सब कारणों से अवैध ठेले और दुकानों को हटाने की कार्यवाही निगम प्रशासन ने की है। आकाशगंगा मार्केट में ठीक मंदिर के समीप के दुकानों को भी हटाया गया। हटाने के बाद यहां का मार्ग सुगम हो गया। सड़क से सटे हुए ठेलो को भी हटाने की कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!