महापौर नीरज पाल के जन्मदिवस पर हुआ रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन

by sadmin
Spread the love

बधाई देने वालों का सुबह से लगा रहा ताता, विधायक देवेंद्र यादव ने सबसे पहले दी बधाई और महापौर के दिन की हुई शुरुआत
महापौर ने मंदिर में माथा टेक भिलाई वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल के जन्मदिवस पर उन्होंने मंदिर में माथा टेककर तथा पूजा अर्चना कर भिलाई वासियों के सुख और समृद्धि के लिए कामना की। वही सुबह से ही महापौर को उनके जन्मदिवस पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। महापौर सहजता से सभी से मिलते रहे। महापौर नीरज पाल ने मुख्यमंत्री निवास तथा विधायक देवेंद्र यादव के निवास पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया, इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सुबह 7:00 बजे सबसे पहले भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने महापौर को जन्मदिन की बधाई प्रेषित की और इसी के साथ ही महापौर के दिन की शुरुआत हुई। बधाई देने वालों में निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, महापौर परिषद के सदस्य एकांश बंछोर, सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, नेहा साहू, चंद्रशेखर गवई, साकेत चंद्राकर, मन्नान गफ्फार खान, आदित्य सिंह, संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, रीता सिंह गेरा, मालती ठाकुर, मीरा बंजारे, केशव चौबे ने महापौर को जन्मदिवस की बधाई दी, निगम के पार्षदों और अधिकारियों ने भी महापौर से मुलाकात कर उन्हें बधाई संदेश दिया। वही महापौर के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन सतविजय ऑडियोटोरियम में किया गया था। जिसमें धर्मेंद्र यादव, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा के अलावा युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान एवं रक्त परीक्षण करवाया। रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्तदान किया गया तथा 350 लोगों ने अपना रक्त जांच करवाया। रक्तदान शिविर के आयोजन में भास्कर दुबे एवं अकाश कनौजिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महापौर ने रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इधर एमआईसी सदस्य एवं पार्षदों ने भी रक्त परीक्षण करवाकर हिस्सा लिया।
महापौर के जन्मदिवस पर एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गवई ने पावर पंप का किया उद्घाटन, लक्ष्मी नगर के कई घरों में पानी की समस्या से मिली निजात, महापौर के प्रयासों से हुआ काम महापौर नीरज पाल के जन्मदिवस पर एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गवई ने वार्ड क्रमांक 10 लक्ष्मी नगर में पावर पंप का उद्घाटन कर आसपास के रहवासियों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाई है, चंद्रशेखर ने लक्ष्मी नगर में पावर पंप लगने के अवसर पर तथा महापौर के जन्म दिवस के उपलक्ष पर मिठाई बांटकर खुशियां जाहिर की। उन्होंने बताया कि महापौर के प्रयासों से आज वार्ड 10 के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में पावर पंप चालू किया गया जिससे समय पर रहवासियों को पेयजल की समस्या से निजात मिली है। रहवासियों ने इसके लिए महापौर का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!