आकाशीय बिजली से प्रभावित 03 मृतक के परिजनों को 04-04 लाख रूपए की सहायता राशि का चेक दिया गया

by sadmin
Spread the love

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि देने के निर्देश दिए थे
विधायक एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों को चेक सौंपा
09 लोगों का ईलाज के उपरांत डिस चार्ज किया गया है
01 का अम्बिकापुर और 01 का रायपुर में चल रहा ईलाज
जशपुरनगर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सार्थक पहल से कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने बगीचा विकासखण्ड के सन्ना क्षेत्र के अंतर्गत् बूरजूडीह में आकाशीय बिजली से प्रभावित 03 मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन ने आर.बी.सी.6-4 के तहत् 4 लाख की सहायता राशि का चेक दिया। जिला प्रशासन की ओर से विधायक श्री विनय भगत ने प्रभावित परिजनों को चेक सौंपा। इस अवसर पर बगीचा एसडीएम श्री प्रताप विजय खेस्स, सन्ना तहसीलदार श्री सुनील गुप्ता उपस्थित थे। मृतक में 24 वर्षीय ब्रहमा, 12 वर्षीय सोनिया, 23 वर्षीय दिलेश्वर शामिल थे।
सन्ना तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्ना तहसील क्षेत्र में विगत दिवस 29 मई 2022 को आकाशीय बिजली से कुल 14 लोग प्रभावित हो गए थे। इनमें से 03 लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसमें 2 पुरुष और एक 12 वर्ष की बालिका शामिल हैं। जिला प्रशासन ने तत्काल घायल मरीजों को सन्ना के नजदीक बलरामपुर जिला के शंकरगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया और जिला प्रशासन जशपुर के अधिकारियों ने मरीजों को तत्काल शंकरगढ़ पहुंचकर  स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई। इनमें से शंकरगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र से घायल 09 मरीजों को डिस चार्ज कर घर वापस भेज दिया गया है। अंम्बिकापुर से भी 01 मरीजों को डिस चार्ज कर दिया गया है तथा 01 मरीज का ईलाज अंम्बिकापुर में चल रहा है और 01 गंभीर मरीज को रायपुर रिफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!