आनी के गांव में आग लगने से 20 कमरे जलकर हुए खाक

by sadmin
Spread the love

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्‍लू के एक बार फ‍िर बड़ा अग्निकांड हुआ है। आनी खंड की कोहिला पंचायत के दूरदराज गांव जाओं आरन में शनिवार सुबह भयानक आग भड़क गई। आग में तीन मकान जलकर राख हुए हैं। आग में करीब 20 कमरे आग की भेंट चढ़े हैं और मकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। लकड़ी के मकान होने के कारण आग एकाएक प्रचंड हो गई।शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे के आसपास एक मकान से आग भड़कनी शुरू हुई और देखते ही देखते साथ लगते बाकी मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार जाओं आरन गांव के दासु राम, राजू राम और चमन लाल के तीन दो-दो मंजिला मकानों के करीब 20 कमरे इस आग की भेंट चढ़ गए हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!