यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना

by sadmin
Spread the love

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश में मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। कई राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां लगातार चार दिनों से मौसम सुहाना है। वहीं यहां आज भी आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बिहार के कई इलाकों में अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना है। वहीं, झारखंड में भी मौसम का मिजाज अच्छा रहेगा। झारखंड के कई इलाकों में अगले 5 दिन तक बारिश के चलते गर्मी से राहत रहेगी।मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए भी राहत की खबर दी है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, अगर आज, 28 मई के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!