Suraj Estate डेवलपर्स को मिली IPO लाने की मंजूरी

by sadmin
Spread the love

हाल ही में आए एलआईसी के आईपीओ ने निवेशकों को काफी निराश किया। शेयर बाजार में एलआईसी की लिस्टिंग आईपीओ प्राइस से कम पर हुई और अभी भी शेयर की कीमत उससे कम ही है। इसी बीच अब तीन कंपनियों- मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल्स, ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर टीबीओ टेक और सूरज एस्टेट डेवलपर्स को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिए फंड जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। इन फर्मों ने दिसंबर 2021 और मार्च 2022 के बीच सेबी में अपने आईपीओ पेपर्स दाखिल किए थे। इसके बाद अब इन्हें 17-20 मई के दौरान सेबी की ऑब्जेक्शन्स मिलीं। सेबी की एक अपडेट से यह जानकारी मिली है। बता दें कि यहां ऑब्जेक्शन्स का मतलब आईपीओ लाने के लिए आगे बढ़ने की मंजूरी है। मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल्स की शुरुआती शेयर बिक्री पूरी तरह से प्रमोटर्स द्वारा ऑफर फॉर सेल के जरिए होगी, जो 6.05 करोड़ शेयरों की होगी। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक, आईपीओ का आकार 5,000 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!