साउथ एक्ट्रेस नमिता ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंस

by sadmin
Spread the love

साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नमिता वांकावाला आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इंडस्ट्री में नमिता अपनी बोल्ड इमेज के लिए पहचानी जाती हैं। उनका जन्म 10 मई, 1981 को सूरत में हुआ था लेकिन बाद में वह तमिलनाडु में आकर रहने लगी थीं। गुजरात में जन्मी नमिता ने साल 2002 आई फिल्म ‘सोन्थम’ से तेलुगू सिनेमा में कदम रखा था। वह अपने करियर में अपने से तीगुनी उम्र के अभिनेताओं के साथ पर्दे पर इश्क लड़ाने के लिए भी काफी मशहूर हैं। अपने सफल सिनेमा करियर के बाद नमिता ने साल 2019 में बीजेपी ज्वाइन की थी। अभिनेत्री ने आज अपने जन्मदिन के खास मौके को और भी खास बनाने के लिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है।साउथ अभिनेत्री नमिता और उनके पति वीरेंद्र जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। नमिता ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी की खबर साझा की। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि 41 वर्षीय अभिनेत्री ने साल 2017 में वीरेंद्र से शादी की थी।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!