एम्बापे और लियोनल मेसी नहीं कर सके गोल

by sadmin
Spread the love

पीएसजी ने मारक्निहोस और नेमार के गोल से पहले 25 मिनट में ही दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन रक्षापंक्ति के लचर प्रदर्शन के कारण उसे लगातार तीसरे मैच में अंक बांटने पड़े।फ्रेंच चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन ने दो गोल की बढ़त के बाद भी फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में 15वें स्थान की टीम ट्रोयस के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ खेला। पीएसजी ने मारक्निहोस और नेमार के गोल से पहले 25 मिनट में ही दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन रक्षापंक्ति के लचर प्रदर्शन के कारण उसे लगातार तीसरे मैच में अंक बांटने पड़े।यस की तरफ से इके उगबो और फ्लोरियन टारडियु  ने गोल किए। नेमार ने दूसरे हॉफ में 57वें मिनट में फिर गोल से दाग दिया था लेकिन वीडियो रिप्ले से पता चला कि एम्बापे ने नेमार को गेंद देने से पहले विरोधी टीम के खिलाड़ी को धक्का दिया था, जिससे यह गोल अमान्य करार दिया गया। मैच में एम्बापे और लियोनल मेसी एक भी गोल नहीं कर सके।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!