हिमाचल प्रदेश में भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल द्रविड़

by sadmin
Spread the love

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ 12 मई से 15 मई तक होने वाले धर्मशाला में भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति के सत्र में भाग लेंगे। भाजपा धर्मशाला विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। “तीन दिवसीय सत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी शामिल होंगे। सत्र में देश भर से 139 प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति धर्मशाला में 12 से 15 मई तक होगी। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व और हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व शामिल होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।”नेहरिया ने आगे कहा कि द्रविड़ की उपस्थिति युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश देगी। उन्होंने कहा, “भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी इसमें हिस्सा लेंगे। उनकी सफलता से युवाओं में यह संदेश जाएगा कि हम राजनीति में ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकते हैं।”यह घटनाक्रम हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुआ है। ऐसे में भाजपा के कार्यक्रम में राहुल द्रविड़ की भागीदारी के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहा हैं। कुछ लोग तो इसे क्रिकेट कोच की नई पारी का संकेत मान रहे हैं। हालांकि यह बात फिलहाल दावे के साथ नहीं कही जा सकती है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!