पोलैंड में गुस्साए लोगों ने रूसी राजदूत सर्गेई एंड्रीव के चेहरे पर पेंट फेंका

by sadmin
Spread the love

यूक्रेन युद्ध की वजह से पोलैंड में रूस के राजदूत सर्गेई एंड्रीव को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। रूस के राजदूत सर्गेई एंड्रीव बीते रोज वारसॉ में सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान मारे गए सोवियत सैनिकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान यूक्रेन युद्ध की वजह से पोलैंड में कुछ लोगों ने उनके चेहरे पर लाल पेंट फेंक दिया।  रूसी राजदूत ने संयम बनाए रखा और प्रदर्शनकारियों को कोई जवाब नहीं दिया।

सरी तरफ अमेरिका यूक्रेन को 40 अरब डॉलर भेजेगा। अमेरिकी कांग्रेस के डेमोक्रेट्स ने इस मदद के लिए इजाजत दे दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 28 अप्रैल को यूक्रेन के लिए US कांग्रेस से 33 अरब डॉलर की सैन्य मदद मांगी थी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को यूक्रेन के पड़ोसी देश मोल्दोवा की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने राजधानी चिसीनाउ में प्रधान मंत्री नतालिया गवरिलिता के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव का कहा कि यूक्रेन में रूस के युद्ध का असर बहुत लंबे वक्त तक दिखाई देगा।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!