चक्रवात के आगे बढ़ने से कई फ्लाइट्स रद

by sadmin
Spread the love

चक्रवाती तूफान असानी आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी होगी। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी चेन्नई ने बताया कि साइक्लोन असानी के कारण चेन्नई हवाई अड्डे से हैदराबाद, विशाखापत्तनम, जयपुर और मुंबई सहित 10 उड़ानें रद कर दी गईं है। यात्रियों को इसकी सूचना कल ही दे दी गई थी।मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर ने बताया कि चक्रवाती तूफान आसनी पिछले 6 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा। यह फिलहाल पुरी के करीब 590 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!