भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

by sadmin
Spread the love

भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन राहत भरे रहने वाले हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई राज्‍यों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्‍मीद है। आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना, चार और पांच मई को हो सकती हल्की बारिश। मौसम विभाग ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के छह जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर में भारी बारिश की चेतावनी। आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति से मिल राहत सकती है। रविवार को शिमला व चंबा में बारिश हुई थी। पंजाब में लू का प्रभाव रहने के बाद दो व तीन मई को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में दो मई व तीन को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे लो प्रेशर एरिया बनने से पंजाब भर में धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी कमी आएगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!