नोएडा में 31 मई तक धारा 144 लागू

by sadmin
Spread the love

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। इस बीच जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लेते हुए गौतमबुद्धनगर जिले में धारा 144 आगामी 31 मई तक बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के विस्तार को लेकर जिला प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब किसी भी बड़े आयोजन, धरना अथवा राजनीतिक-सामाजिक समारोह-गतिविधि के लिए जिला प्रशासन से अनुमति अनिवार्य होगी।

आगामी त्योहारों और बढ़ते कोविड-19 के मामलों के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर में 1 से 31 मई तक धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अनुसार, कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के चलते सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला जा सकता है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!