बिलासपुर मे पूरे दिन खुले रहेंगे गार्डन

by sadmin
Spread the love

बिलासपुर। पूरे प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए राज्य शासन से मिले निर्देश के अनुसार बिलासपुर में भी जन समुदाय को लू  से बचाने के लिए नगर निगम द्वारा इंतजाम किए गए हैं। कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने शहर के सभी उद्यायों को सुबह चार बजे से रात नौ बजे तक खोलने के निर्देश हैं। पहले लगभग सभी उान सुबह पांच बजे से सुबह नौ बजे तक और शाम को चार बजे से रात नौ बजे तक ही खुले रहते थे। इस बीच दोपहर के वक्त उान को बंद रखा जाता था। इस दौरान मेंटेनेंस के कार्य किए जाते थे। पर भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सभी गार्डन को पूरे समय खोलने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजनों को उान के भीतर शीतल छाया मिल सके। इसके पूर्व शहर के लगभग सभी स्थानों में निगम द्वारा पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी की गई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!