बारिश बाद न्यूनतम तापमान में आई कमी

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात मौसम बदलने के साथ ही दुर्ग-भिलाई सहित जिले के कई स्थानों पर तेज हवाएं चली और बारिश भी हुई। बारिश का असर शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर देखने को मिला। तामपान में गिरावट की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।भीषण गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात हुई बारिश से भारी राहत मिली है। मौसम में एकाएक बदलाव आने के साथ ही देर रात तेज हवाएं चलने लगी और अच्छी बारिश भी हुई। वहीं दुर्ग के जवाहर नगर क्षेत्र में बीती रात अंधड़ की वजह से चार पेड़ जड़ सहित उखड़ गए और इनमें से कुछ पेड़ हाईटेंशन लाइन और कुछ ट्रांसफार्मर पर गिर गए। इस वजह से क्षेत्र में बिजली गुल हो गई और लोगों को रातभर अंधेरे में रहना पड़। सामान्य से चार डिग्री नीचे गिरा पारा

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!