बिलासपुर में फिर से बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

by sadmin
Spread the love

बिलासपुर। न्यायधानी में 23 अप्रैल से एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि बारिश के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। अप्रैल के प्रारंभ से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गुरुवार शाम हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार को तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन अब आज से फिर सूर्यदेव अपना विराट रूप दिखाएंगे।लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है। शनिवार को उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से हवा व दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से हवा आने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 23 अप्रैल से बिलासपुर में फिर गर्मी बढ़ेगी। मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर शुरू होगा। प्रदेश के बस्तर संभाग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बता दें कि अप्रैल में यह दूसरी बार था जब पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर शुक्रवार को 37 डिग्री पर आ गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!